फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: A woman afraid of monkeys fell from the roof, died

मथुरा: बंदरों से भयभीत महिला छत से गिरी, मौत

Mon, 03 May 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: A woman afraid of monkeys fell from the roof, died
वृंदावन (मथुरा)। बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों का शिकार बनी महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। मामला भट्टर भवन तिराहे के समीप का है।
विज्ञापन

रविवार की देर सायं राजमिस्त्री का काम करने वाले बिहारीलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी घर की छत पर सफाई करने गई थी। इसी दरम्यान बंदरों के समूह ने महिला पर हमला बोल दिया। अचानक बंदरों के हमले से डरी महिला छत से नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन कोरोना के चलते अस्पताल में उसे उपचार नहीं मिल सका। पीड़ित परिजन घायल महिला को लेकर इस अस्पताल से उस अस्पताल चक्कर लगाते रहे। आखिरकार इलाज न मिलने से महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed