{"_id":"6ac87fc520be3b05140344d4","slug":"mathura-40-year-old-labourer-found-dead-in-vacant-plot-in-radhakund-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाकुंड: खाली प्लॉट में मिला मजदूर का शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाकुंड: खाली प्लॉट में मिला मजदूर का शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Fri, 09 Oct 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:16 AM IST
सार
मथुरा के राधाकुंड में खाली प्लॉट में 40 वर्षीय मजदूर पप्पू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
खाली प्लॉट में मिला 40 वर्षीय मजदूर का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राधाकुंड चौकी अंतर्गत एक खाली प्लॉट में 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव जखन निवासी पप्पू के रूप में हुई है। शव की स्थिति देखकर उसके दो-तीन दिन पुराना होने का अनुमान जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।
जानकारी के अनुसार, पप्पू मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत भी थी। खाली प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर राधाकुंड चौकी प्रभारी शरद त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की पहचान की और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होने के कारण पुलिस मौत के समय और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
पप्पू की मौत कैसे हुई और उसका शव खाली प्लॉट में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं। चौकी प्रभारी राधाकुंड शरद त्यागी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही अधेड़ की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।