{"_id":"588508274f1c1b1a6eeff09f","slug":"matdan1","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को पूरा जिला लेगा मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को पूरा जिला लेगा मतदान की शपथ
25 को पूरा जिला लेगा मतदान की शपथ
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर जिले में एक अनूठी पहल की जाएगी। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ की तर्ज पर पूरे जिले में एक साथ स्कूल-कालेजों के विद्यार्थी और संस्थाओं के पदाधिकारी मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ लेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
सदर बाजार चौराहे से लेकर भगवान टाकीज तक एमजी रोड के किनारे करीब 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शृंखला बनाएंगे। चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। ठीक 11 बजे लाउडस्पीकर के माध्यम से विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक सभी स्कूलों और कालेजों को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि छात्र-छात्राएं 11 बजे प्रांगण में एकत्रित होकर शपथ ग्रहण करें। राहगीरों से भी शपथ में शामिल होने की अपील की जाएगी। उनको जागरूक भी किया जाएगा। विद्यार्थियों के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां भी होंगी।
सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी इसका हिस्सा बनने की अपील की गई है। इनके साथ जिला प्रशासन की बैठक भी हुई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को माध्यमिक विद्यालयों और उच्च शिक्षा अधिकारी को महाविद्यालयों में कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मतदाता दिवस के संबंध में हुई बैठक में अमर उजाला के अभियान का उदाहरण दिया गया था। इसमें बताया गया कि 15 अगस्त के दिन सुबह दस बजे किस तरह पूरे शहर को राष्ट्रगान के लिए रोका जाता है। इसके बाद एक साथ शपथ ग्रहण कराने का निर्णय लिया गया।