फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mata Rani will come in palanquin, will bid farewell on chicken

Agra News: पालकी में आएंगी, मुर्गे पर विदा होगी माता रानी

Tue, 01 Oct 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mata Rani will come in palanquin, will bid farewell on chicken
कासगंज। शारदीय नवरात्र में माता रानी पालकी में बैठकर पृथ्वी पर आएंगी। उनकी विदाई मुर्गे पर होगी। इस बार नवरात्र पर्व के नौ दिनों में नौ शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में माता की पूजा करने से भक्तों पर माता की कृपा बरसेगी। पर्व को देखते हुए भक्तों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकुंद बल्लभ भट्ट बताते हैं कि माता की सवारी वैसे तो सिंह है, लेकिन जब वह नवरात्र में पृथ्वी लोक पर आती है तो उनकी सवारी बदल जाती है। सवारी का निर्धारण दिन के हिसाब से होता है। नवरात्र पर्व बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहे हैं, इसलिए माता पालकी में बैठकर पृथ्वी पर आएंगी। माता की विदाई शुक्रवार के दिन होगी। इसलिए माता मुर्गे पर विदा होंगी। हालांकि इस बार माता के आगमन और विदा दोनों की ही सवारी शुभ नहीं है, यह अमंगलकारी है। मंदी, प्राकृतिक आपदा, बीमारी फैलने की संभावना रहती है। बताया कि पर्व के शुभारंभ पर सर्वार्थ सिद्ध योग, ऐंद्र योग, शिववास योग का संयोग बन रहा है। ये योग काफी शुभ माने जाते हैं। पर्व के नौ दिन में नौ प्रकार के शुभ योग बन रहे हैं। ये योग काफी दुर्लभ माने जाते हैं। इन योगों में पूजा करने से भक्तों पर माता रानी की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed