{"_id":"661929547890723cc503c238","slug":"mata-kushmanda-was-worshiped-on-the-fourth-day-of-navratri-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-115797-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माता कूष्मांडा की नवरात्र के चौथे दिन हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माता कूष्मांडा की नवरात्र के चौथे दिन हुई पूजा
Fri, 12 Apr 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
माता कूष्मांडा की नवरात्र के चौथे दिन हुई पूजा
- मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक रही भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नवरात्र के चौथे दिन जिले भर में माता के मंदिरों में माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की गई। सुबह से लेकर शाम तक माता के मंदिरों में शुक्रवार को भक्तों की भीड़ रही। कई स्थानों पर भक्तों ने माता के मंदिरों में आयोजित हवनयज्ञ में भाग लिया।
नवरात्र के चौथे दिन शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर सुबह से लेकर देर रात भक्तों की भीड़ रही। सुबह शाम माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने नेजा चढ़ाए। यहां देर रात तक भक्तों की भीड़ देखी गई। महाकाली मंदिर में नवरात्र को लेकर प्रतिदिन सुबह हवनयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को आयोजित हवनयज्ञ कार्यक्रम में पुजारी गीतमदास और उनके शिष्यों ने भाग लिया। ग्रामीण अंचल में भी नवरात्र के चौथे दिन माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। माता के मंदिरों में सुबह शाम महाआरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के दुर्गा माता मंदिर, औडन्य पडरिया स्थित काली माता मंदिर, किशनी स्थित गमादेवी मंदिर, कुसमरा स्थित नराइच धाम मंदिर में भी पहुंचे भक्तों ने सुबह शाम माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की।