Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive traffic jam at the tehsil's main gate, ambulances carrying patients stuck

Agra News: तहसील के मुख्य गेट पर भीषण जाम, मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस फंसीं

Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam at the tehsil's main gate, ambulances carrying patients stuck
फतेहाबाद फोटो।तहसील फतेहाबाद के मुख्य गेट पर जाम में फंसी एंबुलेंस
फतेहाबाद। तहसील के मुख्य गेट पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जाम में आम लोगों के साथ मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रहीं। जाम के कारण तहसील के मुख्य द्वार से लेकर आसपास के मार्गों पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस और कई दिनों से चली आ रही वकीलों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में फरियादी अपने वाहनों से तहसील पहुंचे। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण तहसील के मुख्य गेट पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान सीएचसी में मरीजों को लेकर जा रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। काफी देर तक एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकीं। जाम के दौरान दोपहिया, चार पहिया और अन्य वाहन भी आधे घंटे तक फंसे रहे। राहगीरों और वाहन चालकों ने किसी तरह अपने वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति काफी देर तक सामान्य नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले जाम में फंसी एंबुलेंसों को निकलवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed