फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Road Accident Near Kadarganj Bridge: Four Vehicles Collide

कासगंज में भीषण हादसा: कादरगंज पुल पर ट्रैक्टर में कार की टक्कर, फिर एक-एक कर भिड़े चार वाहन; आठ लोग घायल

Thu, 09 Jul 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

कासगंज के कादरगंज पुल के पास ट्रैक्टर में पीछे से कार की टक्कर के बाद अर्टिगा और बाइक समेत चार वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें तीन की गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Massive Road Accident Near Kadarganj Bridge: Four Vehicles Collide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार की देर रात कादरगंज पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर के पीछे बंधी बुग्गी पर पूड़ी बेलने वाले श्रमिक सवार थे। कादरगंज पुल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक अर्टिगा कार और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गईं, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में टिंकू पुत्र जगदीश, लाल सिंह पुत्र सुखपाल, निवासी कादरगंज, रुकुम सिंह पुत्र नवाब सिंह, रामस्वरूप पुत्र राम सिंह, निवासी नगला खंदारी, गोवर्धन पुत्र राजवीर, निवासी दमपुरा, पूरन देवी पत्नी कल्याण सिंह, निवासी बहरोजपुर छीतैरा, अमर सिंह पुत्र रामप्रसाद, निवासी उलाई, अमरपाल पुत्र वीरी सिंह, निवासी ग्राम खाता घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को तत्काल गंजडुंडवारा और पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed