{"_id":"5e43dc5e8ebc3ee59555fce0","slug":"massive-fire-in-warehouse-in-dwarkesh-colony-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला श्रृंगार सामान का गोदाम, शॉर्ट सर्किट से आग का अंदेशा, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला श्रृंगार सामान का गोदाम, शॉर्ट सर्किट से आग का अंदेशा, लाखों का नुकसान
Thu, 13 Feb 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
जला श्रृंगार सामान का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में कच्ची सड़क पर द्वारकेश कॉलोनी में मंगलवार की देर रात श्रृंगार के सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। रातभर गोदाम धू-धू कर जलता रहा। जानकारी पर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया और धीरे-धीरे 15 दमकल मौके पर पहुंच गईं।
बुधवार को सुबह तक आग को काबू करने के प्रयास चलते रहे। इस घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। छह घंटे तक धधकता रहा गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे मजदूर लगाकर ध्वस्त कराया जा रहा है।
द्वारकेश कॉलोनी निवासी मनीष अग्रवाल पुत्र स्व. श्याम अग्रवाल का ठाकुरजी के शृंगार से संबंधित मुकुट, पोशाक का कारोबार है। घर के पास ही मनीष का श्रृंगार के सामान का तीन मंजिल भवन में गोदाम है।

मनीष के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11 बजे कॉलोनी के लोगों से जानकारी मिली कि गोदाम से धुआं निकल रहा है। गोदाम खोलकर देखा तो अंदर आग की लपटें थीं। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो दमकल पहुंचना शुरू हो गईं।
सुबह पांच बजे तक 15 दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक दमकल रिफाइनरी से भी बुलाई गई। बताया जा रहा है कि आग में करीब 20 लाख रुपये का श्रृंगार का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गोदाम स्वामी नुकसान के मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं।
मनीष अग्रवाल के चाचा गोवर्धन दास अग्रवाल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। थाना गोविंद नगर प्रभारी एके सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।