{"_id":"5fb0e707099b6e1ff5665268","slug":"massive-fire-in-silver-and-shoe-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदी और जूता कारखाना में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी और जूता कारखाना में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
कारखाने की आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना कोतवाली के हींग की मंडी में शनिवार रात को एक चांदी कारखाने में आग लग गई। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में दो दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। वहीं रविवार सुबह शाहगंज की फ्रेंड्स कालोनी में एक जूता कारखाना में आग लग गई। एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।
हींग की मंडी निवासी गोपाल यादव के मकान का प्रथम तल विजय कुमार ने किराये पर ले रखा है। विजय कुमार चांदी का कारखाना चलाते हैं। शनिवार रात तकरीबन आठ बजे विजय कारखाने में पूजा करने के बाद बंद करके चले गए। कुछ देर बाद ही लोगों ने कारखाने से लपटें निकलती देखीं।
कारखाना घनी आबादी क्षेत्र में है। आसपास मकान बने थे। इससे आशंका थी कि दूसरे मकानों में भी आग पहुंच जाएगी। इस पर लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पहली मंजिल पर होने की वजह से पानी नहीं डाला जा सका। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

दीपावली पर अग्निकांड के मद्देनजर हींग की मंडी इलाके में दमकल लगाई गई थी, वह कुछ ही देर में पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास किए। एक घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। आग से कारखाना में रखा काफी सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग दीपक से लगने की आशंका है। जांच की जाएगी।
वहीं आजमपाड़ा निवासी नावेद का शाहगंज की फ्रेंड्स कालोनी में जूते का कारखाना है। रविवार को जूता कारखाना बंद था। सुबह नौ बजे क्षेत्र के लोगों ने पहली मंजिल पर बने कमरे से आग की लपटें निकलती देखीं। इस पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और कारखाना संचालक आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आग को बुझाने के प्रयास किए। बाद में दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग बुझा ली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग में काफी सामान जल गया।