फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire in glass factory in firozabad

फिरोजाबाद: कांच की फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर खाक

Wed, 07 Aug 2019 08:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
massive fire in glass factory in firozabad
गोदाम से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में कांच की फैक्ट्री के गोदाम में मंगलवार रात को भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे लाखों रुपये के एक्सपोर्ट के उत्पाद पूरी तरह से जल गए। दमकल कर्मी रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक आग बुझाने में जुटे रहे। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


थाना उत्तर के गणेशनगर निवासी गौरव बंसल पुत्र सुरेशचंद्र बंसल की थाना दक्षिण में उमा ग्लास प्राइवेट लिमिटेड एक्सपोर्ट का गोदाम है। मंगलवार को देर रात गोदाम में आग लग गई थी। गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालक को बताया तो उन्होंने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे, लेकिन आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस पर सीएफओ जशवीर सिंह ने टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना से दमकल वाहनों को बुलाया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आग बुझाने में हुई देरी

गोदाम में कांच के बने उत्पाद रखे थे। यह उत्पाद गत्ते और थर्माकॉल के डिब्बों में पैक थे। गत्ता और थर्माकाल के खाली डिब्बे भी गोदाम में भरे थे। गत्तों ने आग पकड़ी तो लपटें दूर तक देखी गईं। गत्ता और थर्माकॉल में आग लगने के कारण बुझाने में काफी देरी हुई।

चीफ फायर ऑफिसर जशवीर सिंह ने बताया कि आग लगने से गोदाम में काफी नुकसान की आशंका है। जिले की सात गाड़ियां आग बुझाने में छह घंटे तक लगी रहीं। आशंका है बिजली के शार्ट सर्किट से ही आग लगी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सिटी इंदुप्रभा एसएचओ दक्षिण व उत्तर कई घंटे तक कारखाने के बाहर डेरा डाले रहे। वहीं फैक्ट्री संचालक गौरव बंसल का कहना है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed