फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire In Cardboard Factory Firozabad

फिरोजाबादः गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसपास बना अफरा-तफरी का माहौल

Sun, 07 Jun 2020 09:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jun 2020 09:00 PM IST
सार

टूंडला,शिकोहाबाद से भी बुलाई गईं दमकलें 

विज्ञापन
Massive Fire In Cardboard Factory Firozabad
फैक्टरी में लगी आग के दौरान पहुंचे विधायक मनीष असीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ रोड पर गत्ता फैक्टरी में रविवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अधिकारी ने टूंडला, शिकोहाबाद और मुख्यालय की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया।  
विज्ञापन


थाना दक्षिण के मीरा चौराहा के पास लालऊ रोड स्थित गोपालजी पैकर्स के नाम से गत्ता फैक्टरी है। फैक्टरी में ग्लास आइटमों की पैकिंग के लिए गत्ते के रंगीन डिब्बे बनते हैं। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद थी। फैक्टरी में गत्ता और डिब्बे भरे थे। रविवार शाम तकरीबन छह बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी से धुआं उठता देखकर चौकीदार ने फैक्टरी संचालकों को आग की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर फैक्टरी में पार्टनर मोहल्ला दुली निवासी दिलीप चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फैक्टरी से जुड़े अन्य साझीदार भी मौके पर आ गए। सूचना देने के आधा घंटे बाद सीएफओ जसवीर सिंह, एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी कोशिश के बाद भी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल टूंडला, शिकोहाबाद थाने के साथ ही जिला मुख्यालय की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। देररात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने की कोशिश में जुटी थी। सीएफओ जसवीर सिंह ने कहा कि गत्ता फैक्टरी में भीषण आग लगी है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में जुटी हैं। उन्होने बताया कि फैक्टरी में कितनी हानि हुई? इसका आकलन आग बुझाने के बाद ही स्पष्ट होगा। सूचना पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक, व्यापारी नेता अंबेश शर्मा आदि पहुंच गए। 

गत्ता फैक्टरी के बाहर दिखा अफरा-तफरी का आलम 
गत्ता फैक्टरी में लगी आग चारों ओर तेजी से फैल रही थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां नाकाफी साबित हो रही थी। ऐसे में फैक्टरी के बाहर अफरा-तफरी का आलम नजर आया। हालांकि सीएफओ ने तीन गाड़ियों को और मौके पर बुला लिया। आग पर काबू करते समय गाड़ियों का पानी भी बार-बार खत्म हो रहा था। ऐस में नगर निगम से मौके पर टैंकर भी मंगाए गए।  

नगर विधायक और महापौर मौके पर पहुंची  
गत्ता फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएफओ से बात की। महापौर नूतन राठौर भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पानी के इंतजाम के लिए नगर निगम से टैंकर भेजने को कहा। 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 
फैक्टरी के पार्टनर दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद थी। चौकीदार ने आग की सूचना दी। माना जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर बिजली की केबल में फाल्ट हो सकता है, जिसके कारण आग लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed