{"_id":"6a018a7962b052985d0df064","slug":"massive-fire-engulfs-parked-bus-on-highway-traffic-jam-leaves-ambulance-stranded-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: हाईवे किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, एक घंटे तक मची अफरा-तफरी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: हाईवे किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, एक घंटे तक मची अफरा-तफरी; देखें वीडियो
Mon, 11 May 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 01:21 PM IST
सार
मैनपुरी के किशनी में हाईवे किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा और एबुंलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर साई पेट्रोल पंप के सामने बस में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक मार्ग के दोनों ओर जाम के हालात रहे। इसमे एम्बुलेंस भी आग बुझने तक फंसी रही। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
सोमवार को ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर साई पेट्रोल पंप के सामने दूसरी ओर किशनी-मैनपुरी मार्ग की प्राइवेट बस संख्या यूपी83टी2855 खड़ी थी। अचानक बस में आग लग गयी।आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। पेट्रोल पंप संचालक मुकेश यादव ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और अपने कर्मियों से आग बुझाने के उपकरण बाहर लेकर खड़ा करवा दिया। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी पहुंच गए और आग को एक घण्टे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकराल आग को देखकर हाइवे से गुजरने वाले वाहनो की आधा घण्टे तक इस गर्मी में दोनों ओर कतार लग गयी। वाहनों के बीच मे एम्बुलेंस भी आग बुझने तक फंसी रही। स्थानीय लोगों की माने तो यह आग खेत मे लगाई गई आग से हवा तेज होने के चलते लगी है। मार्ग के किनारे किसी किसान ने गेंहू के पुआल में आग लगाई थी जिसको भी दमकल कर्मी बुझा रहे थे। सूचना पाकर प्राइवेट बस मालिक अजय यादव निवासी लेखराजपुर कुर्रा का बेटा भी मौके पर पहुंच गया था।