फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire broke out in shoe factory, gym and showroom hit in agra

आगरा की चार जूता फैक्टरियों में लगी आग: अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं, दो कर्मचारी झुलसे

Mon, 11 Apr 2022 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

आगरा में सोमवार की सुबह आग ने हाहाकार मचा दिया। तीन घंटे के अंतराल में चार जूता फैक्टरियों में आग लग गई। एक फैक्टरी में दो कर्मचारी भी झुलस गए।

विज्ञापन
Massive fire broke out in shoe factory, gym and showroom hit in agra
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार की सुबह चार जूता फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। आग की तीन घटनाएं सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में हुईं, जबकि एक सदर क्षेत्र की है। चारों घटनाएं एक के बाद एक हुईं, जिससे हड़कंप मच गया। सिकंदरा क्षेत्र में पहली घटना इंडस्ट्रियल एरिया की साइट सी में हुई। यहां नितिन मखीजा की नितिन इंटरनेशनल नाम से फैक्टरी है। इसमें जूते का कपड़ा तैयार है। 

विज्ञापन

आग से दो कर्मचारी झुलसे

नितिन इंटरनेशनल फैक्टरी में सुबह करीब नौ बजे जब कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी वक्त यहां आग लग गई। घटना से फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। दो कर्मचारी अंदर फंस गए, जो झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग की बुझाया। तब तक काफी सामान जल गया। 

विज्ञापन

सोल फैक्टरी में भी लगी आग

नितिन इंटरनेशनल फैक्टरी में जब दमकलकर्मी आग बुझा रहे थे, तभी 500 मीटर दूर श्रीपलवार सोल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसमें केमिकल का स्टोर था। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी से धुआं उठने से क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बंद फैक्टरी में भड़की ज्वाला

सिकंदरा में आग की तीसरी बेस्ट प्राइज शास्त्रीपुरम के पास हुई है। यहां आरिफ अजीज की वर्क एंड ट्रेड नाम से जूता फैक्टरी है। यह फैक्टरी बंद थी। इसमें जूता मैटेरियल, कतरन, सोल में आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई। यहां भी आग को बुझा लिया गया। 

सदर में जूता कारखाने में लगी आग 

सदर क्षेत्र के नगला पद्मा में सोमवार तड़के जूता कारखाने में आग लग गई। यह कारखाना भूतल पर है। इसके मालिक मनोज सिंह है। इसमें जूते का मैटेरियल रखा हुआ था। प्रथम तल पर प्लास्टिक सामान का श्रीकृष्णा 99 स्टोर है। दूसरे तल पर हेल्प क्लब नाम से जिम है। चार पांच गाड़ियों ने जूता कारखाने में लगी आग पर काबू पाया।

सीएफओ अक्षय रंजन शर्मा कहना है कि फैक्टियों में आग लगी है। सभी जगह दमकलों ने काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है। सभी फैक्टरियों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed