फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in a scrap warehouse people evacuated their homes chaos ensued

UP: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों ने घर कर दिए खाली; मची अफरातफरी

Mon, 06 May 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:22 AM IST
सार

कबाड़ गोदाम में आग लगने के बाद जब लपटें उठीं तो आसपास के लोगों ने घर खाली कर दिए। लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
massive fire broke out in a scrap warehouse people evacuated their homes chaos ensued
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास अफरातफरी मच गई। फायर कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

मधुनगर निवासी संजय यादव का नगला पदमा के हरी नगर में मिलिट्री के सामान का कबाड़ गोदाम है। उन्होंने बताया कि तीन माह से गोदाम बंद था। रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। 10 मिनट में ही वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एक किमी दूर से ही धुआं दिख रहा था। आग विकराल हो गई। लोग डर से सड़क पर आ गए। कुछ बच्चे घरों में सोते रह गए थे। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। आरोप लगाया कि फोन करने के करीब 1 घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक का दावा है कि करीब 1 करोड़ का माल जल गया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आग कैसे लगी, पता नहीं चल सका। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में गोदाम
कबाड़ गोदाम रिहायशी इलाके में है। इससे आसपास रहने वालों को घर खाली कर सड़क पर आना पड़ा। उनका कहना है कि इससे पहले भी शहर में आग लगने की कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अवैध फैक्टरी और गाेदाम संचालित हैं। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed