{"_id":"69b6ec96d3d56c941d0c34e7","slug":"massive-fire-broke-out-at-insole-factory-in-agra-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इनसोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, जल गया लाखों का माल; चार घंटे बाद पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इनसोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, जल गया लाखों का माल; चार घंटे बाद पाया लपटों पर काबू
Sun, 15 Mar 2026 11:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:00 PM IST
सार
तीन मंजिला फैक्टरी के प्रथम तल पर जनरेटर लगा हुआ था। 30 से अधिक मजदूर काम करते हैं। रविवार होने की वजह से फैक्टरी बंद थी। दो गार्ड गेट पर तैनात थे।
विज्ञापन
फैक्टरी से उठता धुआं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सिकंदरा के लखनपुर स्थित अमरदीप काॅलोनी में रविवार दोपहर को इनसोल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल से शुरु हुई आग की पहली मंजिल और भूतल तक आ गई। हालांकि फैक्टरी बंद थी। दो दमकलों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों का माल, मशीनरी सहित अन्य सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।
राधिका विहार, पश्चिमपुरी निवासी विकास कुंद्रा की एमआर कंपोनेंट के नाम से फैक्टरी है। सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन मंजिला फैक्टरी के प्रथम तल पर जनरेटर लगा हुआ था। 30 से अधिक मजदूर काम करते हैं। रविवार होने की वजह से फैक्टरी बंद थी। दो गार्ड गेट पर तैनात थे।
दोपहर दो बजे दोनों ने दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा तो शोर मचा दिया। जब तक मालिक पहुंचते तब तक आग लिफ्ट की डक्ट से प्रथम तल और भूतल तक पहुंच गई। यहां पर लाखों का माल रखा हुआ था। सूचना पर पांच दमकल पहुंची। जूते में इस्तेमाल होने वाली फोम और केमिकल होने के कारण आग भीषण हो गईं। आसपास कोई आबादी नहीं थीं। पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से सारा माल और मशीनरी जल गई।