{"_id":"6ac242ed57939abd530758df","slug":"massive-fire-breaks-out-at-tyre-factory-in-shikohabad-farmer-semi-naked-body-found-in-field-in-agra-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश; पबजी की लत में छात्र ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश; पबजी की लत में छात्र ने छोड़ा घर
Sun, 04 Oct 2026 05:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:44 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र में रविवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। शिकोहाबाद में टायर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर लपटों पर काबू पाने में जुटी रहीं। आगरा में किसान का संदिग्ध परिस्थिति में खेत में अर्धनग्न शव मिला। फिरोजाबाद में पबजी की लत में एक छात्र घर से निकल गया।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में रविवार दोपहर टायर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां और आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। लपटें इस कदर विकराल थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आगरा के फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में किसान का अर्धनग्न शव मिला। किसान खेत की रखवाली कर रहा था। पुलिस जांच में जुटी है। फिरोजाबाद में आठवीं का छात्र पबजी की लत के चलते घर से निकल गया। दो दिन बाद मथुरा के फरह क्षेत्र में एक रोडवेज बस से उसे सकुशल बरामद किया गया। छात्र ने घर से निकलने की जो कहानी बताई, वो और भी चाैंकाने वाली थी। मथुरा में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक पुलिसकर्मी ठेले वाले को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहा है। मैनपुरी में चार साल के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। चाचा के साथ खेत पर गए बच्चे की पानी से भरी हाैद में गिरकर जान चली गई।
शिकोहाबाद में टायर फैक्टरी में भीषण आग, लपटों पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी
शिकोहाबाद के नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया...पढ़ें पूरी खबर
पबजी की लत: स्कूल बैग उठा घर से निकला 8वीं का छात्र; एक लाख जीत देना चाहता था मां को
फिरोजाबाद में दो दिन से लापता शहर के एक नामी स्कूल का 14 वर्षीय छात्र शनिवार तड़के मथुरा के फरह क्षेत्र में एक रोडवेज बस से सकुशल मिल गया। पबजी खेलने का आदी यह छात्र गेम में एक लाख रुपये जीतकर अपनी विधवा मां को देना चाहता था। इनाम की चाहत में टास्क पाकर वह घर से ग्वालियर के लिए निकला था लेकिन रास्ता भटककर पहले इंदौर और फिर मथुरा पहुंच गया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
खेत में मिली किसान की अर्धनग्न लाश: फसल की रखवाली के लिए गया था युवक, शरीर पर मिले चोट के निशान
आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह रसूलपुर गांव में खेत पर रखवाली के लिए गए 25 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर जलने व चोट के निशान भी पाए गए हैं। माैके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर
मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस; पुलिस से नोकझोंक
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। इस दाैरान पुलिस और कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक भी हुई...पढ़ें पूरी खबर
पुलिस की दबंगई का वीडियो: अतिक्रमण के नाम पर ठेले वाले को जड़े थप्पड़, मासूम को गोद में लिए चिल्लाती रही महिला
मथुरा के वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मी की दबंगई का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक ठेले संचालक के साथ हाथापाई और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान पास ही खड़ी एक महिला हाथ में मासूम बच्चे को लिए चीखती-चिल्लाती रही। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है...पढ़ें पूरी खबर