फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire breaks out at furniture warehouse in agra

आगरा: फर्नीचर फैक्टरी और गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक इलाके में फैली रही दहशत

Wed, 08 Dec 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 12:16 AM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार रात को फर्नीचर की फैक्टरी और गोदाम में आग लगने से दहशत फैल गई। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लोगों को धुएं से परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at furniture warehouse in agra
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में मंगलवार रात को फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। गोदाम से लपटें निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। घनी आबादी वाले इलाके में आग से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंच गईं। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। अग्निकांड में काफी फर्नीचर और लकड़ी जल गईं।
विज्ञापन

फाउंड्री नगर स्थित शोभा नगर में नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी संजय सिंघल की महालक्ष्मी फर्नीचर के नाम से फैक्टरी और गोदाम है। मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे कुछ कर्मचारी मौजूद थे। तब आग लग गई। लपटें निकलने पर कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दमकलों ने बुझाई आग 
सूचना पर मालिक भी आ गए। सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। तीन दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फैक्टरी से आग फैलने की आशंका पर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। लकड़ी में आग होने की वजह से दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

संजय सिंघल ने पुलिस को बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। फैक्टरी में जिस समय आग लगी, उस समय एक या दो ही कर्मचारी मौजूद थे। जो हादसे के बाद बाहर निकल आए। 

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू किया। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कर्मचारियों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। 

धुएं से लोगों को हुई परेशानी
शोभा नगर में जिस जगह पर फैक्टरी है, वहां पर आसपास घर बने हुए थे। रास्ता भी संकरा था। इससे दमकल को आने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आग की लपटों के साथ ही धुआं भी निकल रहा था। इससे लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर दूर भागे। पुलिस ने भी लोगों को फैक्टरी के आसपास से दूर किया। लोगों का कहना था कि फैक्टरी कई साल से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed