फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mass cheating was taking place in Sanjay Gandhi College of Education flying squad caught

Agra University: संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हो रही थी सामूहिक नकल, सचल दल ने पकड़ी; विवि ने दिए ये आदेश

Sat, 17 May 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:25 AM IST
सार

संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सचल दल ने सामूहिक नकल होते पकड़ी। छात्रों की उत्तर पुस्तिका में एक जैसे उत्तर मिले। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अब पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षाएं होंगी।
 

विज्ञापन
Mass cheating was taking place in Sanjay Gandhi College of Education flying squad caught
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में शुक्रवार को फिर सचल दल ने सामूहिक नकल पकड़ी है। संजय गांधी काॅलेज ऑफ एजुकेशन में दो कक्ष में बैठे छात्रों की उत्तर पुस्तिका में एक जैसे उत्तर मिले। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने अब परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 

विश्वविद्यालय के सचल दल ने संजय गांधी काॅलेज ऑफ एजुकेशन, बिचपुरी में दोपहर 11:30 बजे छापा मारा। यहां संजय गांधी काॅलेज ऑफ एजुकेशन और केएल शास्त्री पीजी काॅलेज के छात्रों की परीक्षा चल रही थी। बीए छठवें, बीएससी छठवें और एमए चौथे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कक्षों में छात्रों की उत्तर पुस्तिका में एक जैसे उत्तर मिले। वहीं, ओएमआर शीट पर परीक्षा के 100 मिनट बाद भी अधिकांश छात्रों ने किसी भी प्रश्न के उत्तर के आगे गोला नहीं किया था। राजनीति विज्ञान के छात्रों की संख्या कम थी और ऑनलाइन अटेंडेंस में छात्रों की संख्या अधिक मिली।
विज्ञापन

केंद्र निरीक्षक भी मानकों के अनुसार नहीं थे। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि सचल दल ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी है, अब परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में कराई जाएगी। जांच के बाद सामूहिक नकल में कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed