फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason dies after falling during construction of Jeena

Agra News: जीना का निर्माण के दौरान गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Wed, 21 Feb 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mason dies after falling during construction of Jeena
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव मझोला में जीने के निर्माण के लिए लिंटर डाला गया था। लिंटर पर खड़े होकर जीने का निर्माण करते समय राजमिस्त्री गिर गया और गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के मझौला निवासी राज मिस्त्री कमलेश शाक्य (45) की मौत हुई। मृतक के पुत्र सचिन ने बताया कि मंगलवार को गांव में स्वदेश मिश्रा के यहां मकान के जीना के निर्माण कार्य करने गए थे। लगभग 4 बजे कार्य करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर राजमिस्त्री के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पटियाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कल्यान सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करते समय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed