फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mason dies after being bitten by dog

UP: कुत्ते के काटने पर ये गलती पड़ी भारी, अजीब हरकत करने लगा राजमिस्त्री; पांच महीने बाद हुई माैत

Sun, 15 Mar 2026 09:52 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 15 Mar 2026 09:52 AM IST
सार

कुत्ते के काटने के पांच माह बाद राजमिस्त्री अजीब हरकतें करने लगे। हवा और पानी से वह डरने लगे थे। इसके बाद परिजन ने नगरिया मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर से ड्रिप लगवा ली। उसके बाद भी उन्हें कोई आराम नहीं मिला। 

विज्ञापन
Mason dies after being bitten by dog
कुत्ते का काटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी के जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव उड़ेसर में एक राजमिस्त्री को कुत्ते ने काट लिया। घटना के करीब पांच माह बाद उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई गई थी।
विज्ञापन


थाना एका के गांव उड़ेसर निवासी बंटू पुत्र लखन सिंह (40) को पांच माह पूर्व पागल कुत्ता ने काट लिया था। पत्नी यशोदा ने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाया। पांच माह बाद तीन दिन पहले वह अजीब हरकतें करने लगे। हवा और पानी से वह डरने लगे थे। इसके बाद परिजन ने नगरिया मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर से ड्रिप लगवा ली। उसके बाद भी उन्हें कोई आराम नहीं मिला। .
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले जाने की जगह घर पर ले गए। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इतने दिन बाद लगता है इंजेक्शन
मेडिकल कॉलेज के डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद पहला इंजेक्शन उसी दिन लगता है। वहीं दूसरा इंजेक्शन तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन 7वें दिन और चौथा इंजेक्शन 14वें दिन लगवाना होता है। सभी इंजेक्शन लगवाने से पहले लोगों को इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसके साथ ही जो स्वास्थ्य कर्मचारी इंजेक्शन लगाते हैं उन्हें भी तीन इंजेक्शन लगवाने चाहिए जिससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- कुत्ते के काटने के बाद जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
- घाव को 5 से 10 मिनट तक पानी से अच्छे से धोएं।
- कम घाव होने पर टांके या पट्टी न लगवाएं।
- घाव अधिक होने पर एआरएस (एंटी रेबीज सीरम) लगवाएं।
- छोटे पिल्लों से दूरी बनाकर रखें।

ये भी पढ़ें -ताज के आसपास कचरे का ढेर: सड़क से लेकर घरों तक फैला कूड़ा, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल; गंदगी से परेशान पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed