{"_id":"656180f93630073f43016327","slug":"martyr-captain-shubham-s-mother-s-video-went-viral-cry-in-front-of-up-government-minister-yogendra-upadhyay-2023-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ भाई': कैप्टन शुभम की मां का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर 'मंत्रीजी' की हो रही थू-थू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ भाई': कैप्टन शुभम की मां का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर 'मंत्रीजी' की हो रही थू-थू
Sat, 25 Nov 2023 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:38 AM IST
सार
राजौरी जिले मेंआतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता की मां को 50 लाख की धनराशि चेक देने के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने जिस तरह फोटो सेशन कराया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की जमकर निंदा हो रही है।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैप्टन शुभम गुप्ता की मां को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश 50 लाख की धनराशि का चेक देने पहुंचे। इस दौरान यहां फोटो सेशन शुरू हो गया। ये देख बलिदानी की मां ने कहा कि 'मेरी प्रदर्शनी मत लगाओ भाई...मेरे बेटे शुभम को बुला दो' ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने ऐसे कृत्य की निंदा करना शुरू कर दी।
ट्रेंड करने लगा वीडियो
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता की मां को 50 लाख रुपये का चेक देने के समय फोटो सेशन की सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी निंदा की है। व्हाट्सएप ग्रुप, एक्स प्लेटफार्म और फेसबुक पर लोगों ने अपने अपने तरीके से सत्ताधारी नेताओं के तरीके पर न केवल सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बलिदान के समय फोटो खिंचवाने के शौक की भर्त्सना की है। दोपहर में जैसे ही चेक मामला वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा। लाखों की संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किए।

चेक देकर क्या किया एहसान
रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने लिखा है कि कितना शर्मनाक सीन है। शहीद की मां बेटे के लिए बिलखकर अधमरी हो रही है और मंत्री खड़े हैं फोटो खिंचवाने के लिए। चेक देकर क्या एहसान किया। यह बाद में भी सरकार की ओर से दिया जा सकता था। एक यूजर ने लिखा कि दिल रोता है। एक्स पर लिखा गया कि राजनीति की रोटियों को जवान की शहादत पर सेंकते हुए राजनेता।

कैप्टन के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की मांग
राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता की अंतिम विदाई में जहां शहर की आंखें भर आईं, वहीं जिसने सुना वह दौड़ा हुआ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने वीरगति को प्राप्त हुए शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अपूर्व शर्मा ने कैप्टन शुभम गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहर में शहीद कैप्टन के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की मांग राज्य सरकार से रखी है। भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर, ओम प्रकाश चलनी वाले ने कुआंखेड़ा में अंत्येष्टि में शामिल हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने कहा इस दुख की घड़ी में संगठन परिवार के साथ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन