{"_id":"5c7e8670bdec2213ee5d3022","slug":"married-young-man-absconding-with-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और तीन बच्चों को किया बेहोश, फिर प्रेमिका के साथ पति ने उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और तीन बच्चों को किया बेहोश, फिर प्रेमिका के साथ पति ने उठाया यह कदम
Tue, 05 Mar 2019 07:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को धोखे से नींद की गोली खिलाकर प्रेमिका के साथ भाग गया। प्रेमिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती अपने घर से सवा लाख कैश और कई लाख के जेवरात चोरी कर ली गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
स्कूल बस के ड्राइवर का पड़ोस की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। परिजनों को भनक नहीं लगी लेकिन ड्राइवर की पत्नी को शक हो गया था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। विरोध होने का डर था, इस कारण दोनों ने भाग जाने की योजना बना ली।
तहरीर में बताया गया है कि 23 फरवरी को ड्राइवर ने घर में बने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। उसकी पत्नी और बच्चे गहरी नींद में सो गए। उधर, प्रेमिका अपने घर से नकदी और जेवरात ले आई। दोनों भाग गए। इधर, ड्राइवर की पत्नी उसे ढूंढ रही थी।

Trending Videos
उधर, युवती का पिता अपनी बेटी की तलाश कर रहा था। दोनों में बातचीत हुई, तब जाकर पूरी कहानी का पता चला। ताजगंज में तहरीर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों के घर पर तमाम रिश्तेदार जमा हैं। ये लोग भी उनकी तलाश कर रही हैं।
ट्रक ड्राइवर की पत्नी और बच्चों का कहना है कि दो दिन तक उन पर नींद का असर रहा। आंखें तो खुल गई थीं लेकिन सिर भारी रहा। माना जा रहा है कि ड्राइवर ने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाने में मिला दी थीं। फिलहाल महिला और उसके बच्चे स्वस्थ हैं।