{"_id":"5d1f833e8ebc3e3c9b26243d","slug":"married-women-get-second-marriage-for-money-try-to-run-from-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक लाख में कर ली दो बच्चों की मां ने शादी, चार दिन बाद बना लिया भागने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख में कर ली दो बच्चों की मां ने शादी, चार दिन बाद बना लिया भागने का प्लान
Sat, 06 Jul 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
वृंदावन में दो बच्चों की मां ने गो सेवक से एक लाख बीस हजार रुपये लेकर शादी रचा ली। शादी के चार दिन बाद ही वह चांदी के गहने लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन, पति ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बराह घाट क्षेत्र स्थित एक गोशाला में गोसेवक रामसरन गुर्जर के रिश्तेदार प्रेम निवासी हरियाणा ने मध्यप्रदेश निवासी राधा नाम की महिला के बारे में बताया कि वह पैसे लेकर शादी कराती है। इस पर रामसरन तैयार हो गया।
राधा अपने साथ पड़ोस में रहने वाली महिला को मथुरा ले आई। एक जुलाई को राधा के कहने पर कचहरी पर एक अधिवक्ता ने रामचरन और महिला की एक स्टांप पर शादी करा दी। महिला ने इसके बदले एक लाख रुपये ले लिए।

Trending Videos
शादी के तीन दिन बाद चार जुलाई की रात को राधा चांदी का हार और पायजेब लेकर वह घर से जा रही थी। तभी उसे पति ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति और दो बच्चे हैं जो मध्यप्रदेश के सागर जिले में हैं।
उसकी शादी छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। महिला की इस बात को सुनकर रामसरन हैरान रह गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उसकी शादी छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। महिला की इस बात को सुनकर रामसरन हैरान रह गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।