फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body taken out from grave six months after death

Agra News: मौत के छह माह बाद विवाहिता का शव कब्र से निकलवाया

Fri, 13 Sep 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body taken out from grave six months after death
बिछवां। गांव करीमगंज निवासी एक विवाहिता की मार्च में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। शव को दफना दिया गया था। कुछ दिन पूर्व मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शव को कब्र से निकलवाने की मांग की थी। शुक्रवार को डीएम के आदेश के बाद शव कब्र से निकलवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी मेंबर हसन ने पुत्री आसपा की हत्या कर शव कब्र में दफनाने का आरोप लगाते हुए पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया था कि कार की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री आसपा की हत्या की गई है। विवाहिता की मौत मार्च माह में हुई थी। पुलिस ने शव कब्र से निकलवाने को लेकर रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी थी। उधर दूसरे पक्ष से शमीम ने बताया कि भाई शाहरुख खान की शादी आसपा के साथ हुई थी। भाभी गर्भवती थीं, इस बीच मार्च में बीमारी की चलते उनकी मौत हो गई थी। मामले में शुक्रवार को डीएम के आदेश के बाद आसपा के शव को कब्र से निकलवाया गया। महिला के कंकाल को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed