फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman went missing sitting in bus to go to in-laws house did not reach after three days

लापता हो गई विवाहिता: ससुराल जाने के लिए बैठी थी बस में, तीन दिन बाद भी नहीं पहुंची

Thu, 09 Feb 2023 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

विवाहिता के ससुराल में न पहुंचने पर घरवालों को चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। काफी तलाश के बाद वे पुलिस के पास पहुंचे, जहां तीन दिन बाद शिकायत दर्ज हो सकी।
 

विज्ञापन
Married woman went missing sitting in bus to go to in-laws house did not reach after three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ससुराल जाने के लिए एक साल के मासूम के साथ बस में सवार हुई, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। छह फरवरी को हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग बिछवां और कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन

फिरोजाबाद में है ससुराल 

बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की ससुराल जनपद फिरोजाबाद में है। पति कहीं बाहर नौकरी कर रहा है। छह फरवरी को विवाहिता मायके से अपने एक साल के मासूम बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए शहर के ईशन नदी पुल से एक प्राइवेट बस में बैठी थी। शाम को जब परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि वह ससुराल पहुंची ही नहीं। फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रेम विवाह की ऐसी सजा: नौकरी पर पति, सास ने जहर देकर मार दिया बेटा, महिला की दर्दनाक कहानी सुन कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के चक्कर लगा रहे घरवाले 

महिला के परिजनों ने बताया कि वह बिछवां थाने गए तो घटनास्थल सदर कोतवाली का बताते हुए लौटा दिया गया। कोतवाली में आने पर वापस थाना बिछवां जाने के लिए कहा गया। कार्रवाई को लेकर तीन दिन से पीड़िता के परिजन दोनों थाने के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर जांच शुरू की है।


और भी पढ़ें- 

गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर
शादी समारोह में मेहमान बनकर हुआ शामिल: पहले खाई दावत और फिर की ऐसी हरकत, जमकर हुई धुनाई
जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग
Yamuna Expressway: एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed