फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man attended the wedding ceremony as a guest was caught stealing mobile

शादी समारोह में मेहमान बनकर हुआ शामिल: पहले खाई दावत और फिर की ऐसी हरकत, जमकर हुई धुनाई

Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

आरोपी युवक ने पहले दावत खाई, उसके बाद वह समारोह में आए लोगों में घुलमिल गया। इस दौरान उसने एक मेहमान का मोबाइल चोरी कर लिया, लेकिन वह पकड़ा गया। 
 

विज्ञापन
young man attended the wedding ceremony as a guest was caught stealing mobile
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक चोर ने पहले तो दावत का मजा लिया। इसके बाद सो रहे लोगों में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई और फिर चोर की जमकर पिटाई की गई। आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक शादी समारोह चल रहा था। आयोजन में बरनाहल के गांव भीकमपुर निवासी शिव कुमार भी शामिल होने के लिए आया था। हंसी खुशी के साथ बरात चढ़ी और फिर अन्य रस्में शुरू हो गईं। इस बीच आलस आने पर शिव कुमार एक कमरे में जा कर लेट गया। तो उसे नींद आ गई। 

विज्ञापन


कमरे में घुसा मोबाइल चोरी करने 

इस बीच शादी समारोह में मुफ्त की दावत उड़ाने के बाद चोर कमरे में चोरी के इरादे से पहुंच गया। उसने शिव कुमार की जेब में हाथ डाल कर मोबाइल चोरी कर लिया, लेकिन अचानक शिव की आंख खुल गई और चोर को पकड़ कर शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां लोग एकत्र हो गए और चोर की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर


आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस 

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया चोर मोहल्ला गाड़ीवान का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उस से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें - 
 
1- जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग
2- मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज की राह नहीं आसानः उजाड़नी पड़ेगी नई बस्ती, रेलवे ने 200 घरों में चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed