{"_id":"63e4c163226fe3f3430b15d6","slug":"farmers-demonstrated-half-naked-in-mathura-to-demand-cut-on-yamuna-expressway-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Expressway: एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Expressway: एक्सप्रेस वे पर कट की मांग, किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
Thu, 09 Feb 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 03:18 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर-टैंटीगांव के मध्य कट की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले सुरीर में चल रहे धरना में पांचवें दिन किसानों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर-टैंटीगांव के मध्य कट की मांग को लेकर सुरीर में अंबेडकर पार्क के समीप खेल मैदान पर चल रहे धरना में बृहस्पतिवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। टैंटी गांव के मध्य कट की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अधिकारियों के उपेक्षित रवैया से आक्रोश है।
विज्ञापन
उधर धरने पर बैठे भूपेंद्र सिंह राजपूत ने आक्रोश जताते हुए कहा कि धरने का पांचवा दिन चल रहा है लेकिन अभी तक अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कट की मांग का शीघ्र निराकरण न हुआ तो किसान कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को क्षेत्र के किसानों की पंचायत होगी। पंचायत में यमुना एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च के लिए रूपरेखा तैयार की जायेगी।
विज्ञापन
अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सिंह राजपूत, दीपा पूर्व प्रधान, मुरारी सिंह लम्बरदार, रवि सिंह, अजय चौहान, लोकेश ठाकुर, शंकर सिंह, नकुल तोमर, सुनील सिंह, सचिन कुमार, बहादुर सूर्यवंशी, ओमी शर्मा, पवन चौधरी, आकाश सिंह, टिंकू तोमर, अमित पाठक, अंगपाल, अंकित राणा, पवन सिंह, रंन्नो आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग