फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body found in Gurukul Youth brutally murdered head crushed with heavy stone etah up crime news

गुरुकुल में मिली लाश: युवक की बेरहमी से की गई हत्या, पहले गला घोंटा, फिर भारी पत्थर से कुचला सिर

Thu, 09 Feb 2023 05:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 05:15 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई है। परिजनों से हुई पूछताछ में भी पुलिस के हाथ कोई साक्ष्य नहीं लगा है।

विज्ञापन
Dead body found in Gurukul Youth brutally murdered head crushed with heavy stone etah up crime news
demo pic

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आर्ष गुरुकुल के पास मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान थाना रिजोर के गांव कुंवरपुर निवासी विवेक कुमार (17) के रूप में की है। युवक की हत्या गला घोंटने के बाद सिर में चोट पहुंचाकर की गई थी। पुलिस की दो टीमें खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

हत्या की कोई भी ठोस वजह नहीं आई सामने

बुधवार की सुबह पुलिस ने खून से लथपथ विवेक के शव को गुरुकुल के पास से बरामद किया। पिता राजेश कुमार और भाई धन सिंह व अन्य परिवारीजनों से पुलिस की ओर से पूछताछ की गई, लेकिन हत्या की कोई भी ठोस वजह सामने नहीं आई। जिस तरह से युवक की हत्या की गई है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि हत्यारों ने क्रूरता दिखाई। इसके लिए पहले गला घोंटा और बाद में भारी वस्तु से सिर में पांच जगहों पर चोट पहुंचाई, ताकि किसी भी हालत में जिंदा नहीं बच सके। इसके बाद शव को खंडहर भवन के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली ये जानकारी

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और सिर में चोटें पहुंचाकर मौत होना पाया गया है। हत्यारों ने गला मफलर से घोंटा था और बाद में भारी वस्तु से सिर में प्रहार किए। परिजन किसी पर भी शक जाहिर नहीं कर रहे हैं। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में दो टीमें मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं।


और भी पढ़ें - 

1- Propose Day 2023: बाधाओं को पार कर हुए एक, उम्र के साथ बढ़ता गया प्यार, फिर से ताजा हुईं प्रेम-विवाह की यादें

2- ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed