फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman was locked in room and beaten with sticks

Agra News: विवाहिता को कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से पीटा

Fri, 01 Sep 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman was locked in room and beaten with sticks
विवाहिता को कमरे में बंद कर लाठी डंडे से पीटा
विज्ञापन



भाई से भी की हाथपाई, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। गांव डांडा में ससुरालीजन ने विवाहिता को कमरे में बंद करने के बाद लाठी डंडे से पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी दी। घर आए भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना क्षेत्र के गांव डांडा निवासी रुची देवी ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी। तभी पति विनय कुमार, जेठ ललित कुमार, ससुर महेंद्र सिंह आकर गाली गलौज करने लगे। उसे कमरे में बंद कर दिया और लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। जब भाई राघव लेने के लिए आया तो उसको भी पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल रूची का मेडिकल कराया। ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed