{"_id":"683d28194a2767586e0fe61c","slug":"married-woman-was-beaten-after-tying-her-hands-and-legs-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल नहीं यातनागृह: विवाहिता को हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल नहीं यातनागृह: विवाहिता को हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून
Mon, 02 Jun 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:57 AM IST
सार
दहेज के लिए एक विवाहिता को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से उसकी जीभ की काटने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने विवाहिता की मदद की।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पिटाई की। चाकू से जीभ काटने की कोशिश की। पिटाई से पीड़िता की एक आंख भी खराब हो गई। पड़ोसियों ने बचाकर मायकेवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मधुनगर, थाना सदर निवासी जनक उर्फ ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले शिवम के साथ हुई थी। ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उसका उत्पीड़न करते थे। 30 मई की रात पति व अन्य लोगों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीभ काटने लगे तो पीड़िता की चीख निकल गई। मारपीट में एक आंख खराब हो गई। शोर सुनकर आए पड़ाेसियों ने जान बचाई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शिवम, चाची कुसुम, देवर वंश, दादा पन्नी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।