फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman troubled by harassment attempted suicide

UP: पति, सास और देवर ने इस कदर किया प्रताड़ित, फंदे पर लटक गई वो...छूकर निकल गई मौत; ऐसे बची जान

Fri, 11 Jul 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 08:47 AM IST
सार

पति, सास और देवर के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता फंदे पर लटक गई। वो तड़पने लगी, तभी जेठ और जेठानी ने उसे देख लिया। दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। 
 

विज्ञापन
Married woman troubled by harassment attempted suicide
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

फिरोजाबाद में शादी के नौ माह बाद ही प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। ससुर, जेठ और जेठानी ने देखा तो दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर थाना दक्षिण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


 

आगरा में मलपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने तहरीर दी है कि उसने बहन की शादी दो नवंबर 2024 को प्रकाश निवासी भीमनगर, फिरोजाबाद के साथ की थी। शादी के बाद ही पता चला कि उसका किसी महिला से संबंध है। शिकायत पर उसने भरोसा दिया कि अब ऐसा नहीं करेगा। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने भी अपनी भाभी के साथ हाथापाई की। आरोप है कि 8 जुलाई को सास अनीता देवी और पति ने विवाहिता को पीटा। देवर करन ने छेड़खानी की। इस तनाव में उसकी बहन सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। प्रताड़ना से तंग आकर उसी दिन शाम को कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। ससुर के शोर मचाने पर जेठ, जेठानी ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed