फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house after demand for car not met

Agra News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 08 Oct 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house after demand for car not met
कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

पंचायत में भी नहीं माने ससुरालीजन, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

घिरोर क्षेत्र के गांव पैजपुर निवासी शालू चौहान ने बताया कि उसकी शादी 11 मई 2021 को गजेंद्र सिंह निवासी गढी जगन्नाथ थाना कुुबेरपुर आगरा हाल निवासी प्रेम नगर झांसी के साथ हुई है। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति गजेंद्र सिंह, ससुर युवराज सिंह, सास कुसमा देवी, जेठ सुनील कुमार, जेठानी प्रिया देवी, ननद डॉली, ममिया ससुर उत्तम सिंह, ममिया सास सीमा अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। जब असमर्थता जताई तो उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। आए दिन उसको मारा पीटा जाता था। 27 अगस्त 2023 को ससुरालीजन ने उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया। 5 सितंबर को ससुरालीजन को बुलाकर मायके में पंचायत भी कराई। वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed