{"_id":"61a7cca542afb85cd6383198","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-accused-of-dowry-death-agra-news-agr5164887162","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के बरौली अहीर में विवाहिता रूबी (22) का शव बुधवार को ससुराल में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की शादी को सात महीने हुए थे। विवेचना की जा रही है।
बरहन के गांव खुशहालपुर निवासी श्याम बिहारी ने बेटी रूबी की शादी 26 अप्रैल को बरौली अहीर निवासी प्रेमपाल से की थी। वो खेती करता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके रूबी की मौत की जानकारी दी। वह ससुराल पहुंच गए। मगर, ससुराली भाग गए थे। रूबी का शव फंदे पर लटका था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरोप लगाया कि शादी में कार देने पर भी ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इस बारे में रूबी ने उन्हें बताया था। वह 29 नवंबर को ही मायके से ससुराल आई थी। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता फंदे पर लटकी थी। कार्रवाई की जा रही है।