फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman murder Serious allegations against mother and father-in-law and husband

विवाहिता की हत्या: सास-ससुर और पति पर गंभीर आरोप, मारने के बाद लाश को फंदे से लटकाया

Tue, 02 May 2023 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 06:23 PM IST
सार

विवाहिता की शादी ढ़ाई वर्ष पहले हुई थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।
 

विज्ञापन
Married woman murder Serious allegations against mother and father-in-law and husband
थाना मलावन क्षेत्र में मुक्त कराए गए गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना व कस्बा मलावन में सोमवार की रात एक महिला की मौत हो गई। गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे पर शव लटकाने का आरोप मायके वालों ने लगाया है। पुलिस ने मायके वालों की सूचना पर मंगलवार की सुबह फंदे से शव को उतारा और पिता की तहरीर पर मृतका के सास-ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मलावन निवासी विक्रम उर्फ विक्की की पत्नी निशा (25) की मौत हुई है। पिता हाकिम सिंह निवासी रसैमई थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने बताया कि बेटी की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व विक्रम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही एक बुलेट बाइक और रकम की मांग की जाने लगी। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित भी किया जाता था। कई बार बेटी ने बताया तो ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ना जारी रही। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षा व्यवस्था का हाल: स्कूलों पर टलके मिले ताले तो कहीं गायब थे शिक्षक, निरीक्षण में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप 

आरोप है कि सोमवार की रात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति सहित ससुर सुरेश और सास सरिता कुमारी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed