फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman killed after a year of marriage for dowry in kasganj

शुरू होने से पहले ही उजड़ गई दुनिया: शादी के एक साल बाद विवाहिता की मौत, पिता बोला- मालूम होता तो न करता शादी

Mon, 15 May 2023 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 01:27 PM IST
सार

नौगांव में एक विवाहिता का शव रविवार की देर शाम फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Married woman killed after a year of marriage for dowry in kasganj
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में विवाहिता की मौत हो गई। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। कमरे में फंदे पर लटकी हुई विवाहिता की लाश देख मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं बेटी की लाश को देखकर पिता टूट गया। पिता की जुबान से रोते हुए एक ही बात थी कि ऐसा मालूम होता तो  बेटी की शादी नहीं करता।

विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला शव

सिढ़पुरा के नौगांव गांव में रविवार की शाम कुसुमलता पत्नी हेमेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारवा कर जांच किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया ये आरोप

दूसरी तरफ घटना की सूचना मृतका के मायके वालपुर रिजोर जनपद एटा को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता मौहर सिंह सहित अन्य परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए गए जाने का आरोप लगाया। पिता मौहर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हेमेंद्र के साथ किया था। जिसके बाद से ही ससुरालीजन सोने की चेन, अंगूठी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि दहेज में मांगने लगे। उन्होंने देने में असमर्थता जताई और कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। 

ये भी पढ़ें - सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार

इनके खिलाफ दी गई तहरीर

पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। उन्होंने पति हेमेंद्र, ससुर रामभरोसे, सास सरस्वती, हरिओम, भूपेंद्र एवं पिंकी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें - दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed