फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman insisting on going to her maternal home on Rakshabandhan brutally beaten by her in-laws

UP: रक्षाबंधन पर मायके जाने की कर रही थी जिद...ससुराल वालों ने किया ऐसा हाल, कांप जाएगा कलेजा

Thu, 07 Aug 2025 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर मायके जा रही विवाहिता को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। उसके सिर के बाल तक उखाड़ लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
married woman insisting on going to her maternal home on Rakshabandhan brutally beaten by her in-laws
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन से पूर्व भाई के साथ मायके जा रही विवाहिता के साथ ससुरालीजन ने मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने महिला के सिर के बाल तक उखाड़ लिए। भाई बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आए लोगों ने भाई-बहन को बचाया। पुलिस ने शिकायत पर 6 के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नैनाना ब्राह्मण निवासी लालवती ने आरोप लगाया कि रविवार को उनका भाई उन्हें मायके ले जाने के लिए आया था। शाम 6 बजे पति देवेंद्र, देवर शेखर व अन्य लोग गाली गलौज देने लगे। विरोध पर सभी ने मिलकर मारपीट की। सिर के बाल तक उखाड़ लिए। भाई बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान भाई के जेब से 2300 रुपये कहीं गिर गए। उन्होंने 112 पर पुलिस को फोन किया। आरोप है कि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed