{"_id":"609953d78ebc3e47ec48c6eb","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-agr491371020","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा में वाल्मीकि बस्ती निवासी महिला की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। उसके भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला इटावा के थाना ऊसराहार के गांव मोहरी निवासी पप्पू वाल्मीकि ने अपनी बेटी शिवानी (22) की शादी 22 मार्च 2021 को विशाल वाल्मीकि पुत्र प्रकाश के साथ की थी। शिवानी एक महीने से ससुराल में थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन परेशान करते थे। शिवानी के भाई अंग्रेज ने बताया कि रविवार शाम भी ससुराल के लोगों ने शिवानी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की थी। शिवानी की शिकायत पर उसने सोमवार को आने की बात कहकर समझा दिया था।
अंग्रेज ने बताया कि सोमवार सुबह उसको शिवानी की मौत की सूचना मिली। जब वह परिवार के लोगों के साथ पहुंचा तो शव मकान के एक कमरे में पड़ा था। शिवानी के गले पर फंदे का निशान था। ससुराल के लोग घर पर नहीं थे। उसने कुसमरा चौकी में सूचना दी। बाइक और जंजीर की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।