फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Thorwa

Agra News: थोरवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 02 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Thorwa
फोटो1 मृतका प्रियंका का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव थोरवा निवासी विवाहिता की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने कार की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस दहेज हत्या का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेवर के गांव शीलवंत निवासी ब्रजेश कुमार ने पुत्री प्रियंका (25) की शादी वर्ष 2021 में गांव थोरवा निवासी ब्रजेश कुमार के साथ की थी। शनिवार की रात प्रियंका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन शव को घर में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पिता ब्रजेश कुमार ने आरोप लगाया कि कार की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। शनिवार रात को पति दीपक, भाभी रेखा, चचिया ससुर शिवपाल ने पुत्री की पीटकर हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि प्रियंका गर्भवती थी। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed