{"_id":"659bf722160ff84dc20db337","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-run-away-leaving-dead-body-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले; तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 08 Jan 2024 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:52 PM IST
सार
मैनपुरी के गांव रूपपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने लाश को घर में पड़ा छोड़ा और मौके से भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के गांव रूपपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुरालीजन भाग गए। मृतका के भाई ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया है।
जनपद फर्रुखाबाद गांव टिकुरियन निवासी रागिनी की शादी करीब चार साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। रविवार को रागिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद सोमवार की सुबह जब भाई अनुज व अन्य परिजन रूपपुर पहुंचे तो सभी ससुरालीजन भाग गए थे। घर में विवाहिता का शव पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले ही बहन ने फोन कर बताया था कि वह पांच माह की गर्भवती थी। फर्रुखाबाद ले जाकर पति व अन्य परिजन ने गर्भपात करा दिया। 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाई ने पति व ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।