फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after three months dead body found hanging had a love marriage

अनजान कॉल ने उजाड़ीं खुशियां: शादी के तीन माह बाद विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव; किया था प्रेम विवाह

Fri, 10 May 2024 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 08:08 AM IST
सार

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married woman dies after three months dead body found hanging had a love marriage
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली के बंगाली घाट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिता ने पति पर विवाहेत्तर संबंधों के शक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फर्रुखाबाद निवासी युवती ने तीन माह पहले ही मथुरा के युवक से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पति के फोन पर तीन दिन से किसी अनजान युवती का फोन आ रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। हालांकि पुलिस की जांच में टॉप्स का विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फर्रुखाबाद में स्टेशन के पास रहने वाले अनिल की पुत्री 20 वर्षीय वैष्णवी ने मथुरा शहर कोतवाली में बंगाली घाट क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले गौरव के साथ प्रेम विवाह किया था। गौरव मूल रूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के नगला हथोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पति के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्तियों के फोन आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। बुधवार रात पति के फोन पर किसी लड़की का अनजान कॉल आया। इसको लेकर पत्नी रात को गुस्सा हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पति अपने काम पर चला गया तो गुस्से में पत्नी वैष्णवी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराने ले गए।

विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जांच की। इधर, मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतका की सास ने बताया कि तीन दिन से बेटे के मोबाइल पर किसी अनजान लड़की का फोन आ रहा था। इसको लेकर बहू-बेटे में मनमुटाव हो गया। गुस्से में बहू वैष्णवी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

ले जाते मायके वाले तो न जानी वैष्णवी की जान 
मृतका की सास मुन्नी ने बताया कि बेटे बहू के बीच कई दिनों से फोन को लेकर अनबन चल रही थी। बेटे ने बहू के मायके वालों को फोन कर कहा था कि वह उसे अपने साथ ले जाएं वरना यह कोई गलत कदम उठा लेगी। बहू के मायके वालों ने मामूली अनबन समझा। इस बात को हल्के में लिया और बहू ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed