{"_id":"69a404fc73645300620be814","slug":"married-woman-dies-after-mud-falls-on-her-in-agra-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिट्टी की ढाय गिरने से विवाहिता की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिट्टी की ढाय गिरने से विवाहिता की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 01 Mar 2026 02:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:58 PM IST
सार
आगरा जिले में रविवार को दर्दनाक घटना सामने आई। जंगल में बकरी चराने गई विवाहिता की मिट्टी में दबने से माैत हो गई। पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
मिट्टी की ढाय में दबकर महिला की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव तालपुरा में रविवार दोपहर को जंगल में बकरी चराने गई विवाहिता की मिट्टी की ढाय गिरने से माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना फतेहाबाद के गांव तालपुरा निवासी रनिया पत्नी राजेश (उम्र 28 वर्ष) जंगल में बकरी चराने गई थी। रास्ते में अचानक से मिट्टी की ढाय भरभराकर महिला पर गई पड़ी। रनिया मिट्टी में दब गई। पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े और मिट्टी हटाकर रनिया को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो पुत्री प्रीती (9), राखी (7) और तीन पुत्र मनीष (5), शिवकांत (3), मोहन (8माह) है। एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते सास की मौत हो चुकी है। वहीं पति सोनीपत में हलवाई का काम करता है। ससुर रामभरोसी का रो-रो कर बुरा हाल है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन