{"_id":"633c2d595d7e4631b11eaa6f","slug":"married-woman-dies-after-five-months-of-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में विवाहिता की मौत: फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप, पांच माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में विवाहिता की मौत: फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप, पांच माह पहले हुई थी शादी
Tue, 04 Oct 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:26 PM IST
सार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राधा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे स्थित जेके एनक्लेव कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना सैंया क्षेत्र के सौंरा निवासी भीकम सिंह ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय राधा का विवाह नौ मई 2022 को झांसी निवासी वर्तमान में थाना मलपुरा क्षेत्र के गढ़ी हरलाल रोड पर स्थित जेके एनक्लेव कॉलोनी के रहने वाले अलखराम के बेटे सौरव के साथ की थी।
विज्ञापन
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
भीकम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में काफी दहेज दिया था। चार लाख रुपये के साथ-साथ सोने और चांदी के आभूषण और गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। इसके बावजूद सौरव के परिजन उनकी बेटी राधा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट करते थे।
विज्ञापन