फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died under suspicious condition

Agra News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
सहावर। क्षेत्र के खितौली गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का करने आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदिग्ध हालात में मृत कल्पना (23) खितौली गांव निवासी मोहित की पत्नी है। उसका मायका अलीगंज थाने के फतेहपुर निवासी अखिलेश के घर था। उसके पिता अखिलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की तबियत खराब हैं। इस सूचना के आधार पर जब वो उसके ससुराल पहुंचे तो देखे बेटी के मुंह से खून निकल रहा था, साथ ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना करने के बाद पुलिस कल्पना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि मृत विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मायके पक्ष की तरफ से उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। जैसे तहरीर मिलेगी पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

सहावर। मृत विवाहिता कल्पना के पिता अखिलेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक माह पूर्व पुत्री की शादी मोहित से की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये के साथ सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। जिसे वह नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने रक्षा बंधन पर मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगाें ने उससे पूर्व ही उनकी बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी एक माह पूर्व 3 मई को मोहित निवासी खितौली से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed