फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sun, 01 Oct 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
कुरावली। गांव सराय लतीफ में रविवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना क्षेत्र के गांव सराय लतीफ निवासी मनोज कुमार की पत्नी प्रीती (24) का शव रविवार की दोपहर घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच गांव करपिया बेवर निवासी मृतका के पिता ब्रजेश पाठक ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बताया कि दो साल पहले पुत्री की शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार की दोपहर जब सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। गले पर फंदे के निशान थे। पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर आरोप लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed