फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sat, 09 Mar 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी रोड नगला नया निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड नगला नया निवासी सुशील कुमार की शादी वर्ष 2018 में देवकी (28) के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार की देर शाम देवकी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हांलाकि कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने महिला की मौत का सही कारण जानने के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed