{"_id":"65ea03716acf2027ec0748dc","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113906-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Thu, 07 Mar 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
घिरोर।
थाना गांव नगला केहरी में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे भाई ने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला केहरी निवासी साबू खां का निकाह वर्ष 2018 में बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी गुलाब खां की पुत्री मीना (25) से हुआ था। सुबह मीना का शव घर में ही दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वहां मौजूद मृतका के भाई अब्दुल लतीफ ने अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।