{"_id":"66dd1c85f063602a4f0c0b41","slug":"married-woman-died-after-10-months-of-marriage-parents-kept-dead-body-at-police-station-lot-of-uproar-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की मौत...मायके वालों ने थाने पर रखी लाश, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की मौत...मायके वालों ने थाने पर रखी लाश, जमकर हुआ हंगामा
Sun, 08 Sep 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:09 AM IST
सार
जिस बेटी को 10 महीने पहले विदा किया था, उसकी लाश देखकर मायके वालों के होश उड़ गए। बेटी के ससुराल वाले शव छोड़कर भाग निकले। मायके वालों ने थाने पर विवाहिता की लाश को रख दिया। इसके बाद हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में शादी के 10 महीने के बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति व ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर थाना रकाबगंंज पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
ताजनगरी फेज-टू निवासी आकाश ने बताया कि उनकी दिव्या (27) की शादी 28 नवंबर 2023 को नई आबादी, टीला बालूगंज निवासी अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति व ससुराल के अन्य लोग कार और 1 लाख रुपये की मांग करने लगे।
शुक्रवार की शाम 7 बजे बेटी की हत्या के बारे में जानकारी मिली। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।