फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dead body found hanging in the house in Mathura

Mathura: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Thu, 16 Jun 2022 11:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 11:03 AM IST
सार

मायके वालों ने मृतका के पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in the house in Mathura
मृतका के मायके वालों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव भीम में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता का शव ने फंदे लटका मिला। मायके वालों ने मृतका के पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

विज्ञापन


गांव भीम निवासी लक्ष्मण की पत्नी रचना का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति लक्ष्मण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

झांसी में है मृतका का मायका  

मृतका की बहन रानी ने बताया कि वह झांसी के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार वृंदावन में रहता है। आरोप लगाया कि ससुराल में उसकी बहन का उत्पीड़न हो रहा था। पति लक्ष्मण, जेठ और दो ननद मिलकर रचना को पीटते थे। इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed