{"_id":"66df661cf19a37c8ec02a489","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-due-to-domestic-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123700-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृह क्लेश में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृह क्लेश में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 10 Sep 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
किशनी। कस्बा कुसमरा के यादव नगर में विवाहिता ने सोमवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन फंदे से उतार कर मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।
कन्नौज के गांव करीला निवासी सत्यवीर सिंह यादव ने सोमवार की सुबह पुलिस को फोन कर सूचना दी। बताया कि पुत्री नीलम उर्फ सोनी को उसके ससुराल वालों ने मार दिया है। इस सूचना पर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी व चौकी प्रभारी जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि सत्यवीर सिंह की पुत्री नीलम उर्फ सनी की शादी हिमांशु उर्फ अंशु यादव निवासी गांव रानीपुर थाना एलाऊ के साथ 16 माह पूर्व हुई है। नीलम के एक छह माह का पुत्र भी है। सोमवार सुबह नीलम ने गृह क्लेश के चलते कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुरालीजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।