{"_id":"66added535c406b1d60037da","slug":"married-woman-brutally-beaten-then-blood-will-boil-after-knowing-such-an-act-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल नहीं यातना गृह: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर की ऐसी करतूत...जानकर खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल नहीं यातना गृह: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर की ऐसी करतूत...जानकर खौल उठेगा खून
Sat, 03 Aug 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:11 PM IST
सार
ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बर्बरता की हदों को पार कर दिया। पहले तो उसे बेरहमी से पीटा और फिर भी मन न भरा तो उसके बाल काट लिए। पीड़िता ने बमुश्किल ससुराल वालों से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन की रहने वाली विवाहिता को ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट दिए। विवाहिता ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। विवाहिता ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी और अपनी बुआ पर बाल काटने और दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नगर की कांशीराम कॉलोनी की युवती की शादी 13 फरवरी 2024 को कोतवाली मथुरा के रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मांगे पूरी नहीं किए जाने पर 29 जुलाई को ससुरालीजनों उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है, जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता ने जैंत कोतवाली पर जब तहरीर दी तो पुलिस ने उसे वृंदावन भेज दिया। जब वह वृंदावन कोतवाली आई तो उसे मथुरा कोतवाली भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक पीड़िता अपनी तहरीर लेकर दर-दर घूम रही है। हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।